Pathargama News: पथरगामा (बोहा) के जनवितरण प्रणाली के दुकानदार पर लगा अनियमित बरतने का आरोप




ग्राम समाचार पथरगामाः- बोहा के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार तुलसी महिला मंडल के अध्यक्ष गायत्री देवी पर ग्रामीणों द्वारा खाद्यान्न आपूर्ति में अनियमितता बरतने के आरोप के आलोक में गुरुवार को पथरगामा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आशुतोष अंबष्ट और बसंतराय के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से जाॅच किया गया।विदित हो कि बुधवार को बोहा कुसुम टोला के प्रदीप कुमार मंडल,उमाकांत मंडल,अरविंद मंडल,रतीश मंडल,प्रमोद मंडल,लक्ष्मण मंडल, सुधीर मंडल सहित 75 ग्रामीणों द्वारा हस्ताक्षरित आवेदन उपायुक्त गोड्डा को देते हुए आरोप लगाया था कि तुलसी महिला मंडल की अध्यक्ष गायत्री देवी के द्वारा राशन वितरण में मनमानी की जा रही है।किसी को दिया जा रहा है तो किसी को नहीं दिया जा रहा है।किसी को राशन नहीं देने के बावजूद उसके राशन कार्ड पर राशन की प्रविष्टि कर दी जाती है।जिसको दिया भी जा रहा है तो वह वजन में 3 से 4 किलो कम रहता है।विरोध करने पर अध्यक्ष के द्वारा मुकदमा में फंसा देने की धमकी भी दी जाती है।उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को जांच का आदेश दिया था।जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने महागामा और पथरगामा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को संयुक्त रूप से जांच करने का आदेश निर्गत किया था।जांच के उपरांत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पथरगामा ने बताया कि जांच प्रतिवेदन मैंने कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी को अग्रसारित कर दिया है।जांच में अनियमितता बरते जाने से इनकार नहीं किया।
  -ः अमन राज पथरगामा गोड्डाः-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें