Pakur News: सुरक्षा स्टोर एप में कराएं पंजीकरण- उपायुक्त



ग्राम समाचार ब्यूरो रिपोर्ट पाकुड़:-   सुरक्षा स्टोर एप कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन की अवधि में सुरक्षा मानकों का अनुपालन करते हुए आम नागरिकों को रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने ‘सुरक्षा स्टोर कार्यक्रम’आरंभ किया है।
*इस कार्यक्रम के तहत आपूर्तिकर्ताओं को वेबसाइट www.surakshastore.com पर अपना पंजीकरण करना होगा*
 पंजीकरण के बाद उन्हें मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद संबंधित आपूर्तिकर्ताओं को सुरक्षा मानक प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। 
उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम एवं इससे बचाव के लिए दुकान में आवश्यक उपाय लागू करने के बारे प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात दुकानदार को अपनी दुकान में उन उपायों को लागू करना होगा जिससे वह दुकान सुरक्षा स्टोर की श्रेणी में जाएगा। इसके लिए उपायुक्त पाकुड़ कुलदीप चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ प्रभात कुमार को नोडल अधिकारी प्रतिनियुक्त किया है।
आर. के.पाण्डेय
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें