लॉकडाउन में अपने घर में खेलते बच्चे।
ग्राम समाचार मिहिजाम।
कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम के लिए सरकार द्वारा लागु किये गये लॉकडाउन जैसी स्थिति में छोटे छोटे बच्चो को घरों में वक़्त गुजारना चुनौती पैदा कर रहा है। जहां एक और छोटे बच्चे खेल कूद के लिए घरो से बाहर निकलते थे। तो वही इस कोरोना ने बच्चो का बचपन भी छीन लिए अब बच्चे अपने घरो में ही कैद रहने को विवश है। अब तो बच्चो ने भी समझ ही लिया है, की कोरोना जैसी महामारी प्रकोप इंसान की जान ले रहा है। जो लोग घर पर है वही सुरक्षित है। ऐसे में घरों में बंद बच्चे और बड़े लोग घर में ही आनंद और मनोरंजन के उपाय खोज रहे हैं। कोई पढ़ाई लिखाई में मशगूल है, तो कोई घरों में इंडोर गेम में व्यस्त है, तो कोई अपने बच्चों के साथ तरह तरह के खेल खेल रहे।
वही लोगो और बच्चो के जब खेल से समय नही गुजर रहे है, तब योग व्यायाम और टेलीविजन देख कर वक्त गुजार रहे हैं। ताकि किसी तरह से कोरोना को मात दिया जा सके और लॉकडाउन का पालन भी पूरा हो सके।
रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें