Pathargama News: बंगलुरु से आये प्रवासी मजदूरों की पथरगामा चौंक पर हुआ थर्मल स्क्रीनिंग




ग्राम समाचार पथरगामाः- मंगलवार 5 मई को पथरगामा चौक पर झारखंड सरकार के पहल पर बंगलुरु से आए पथरगामा (चिलकारा) और बसंतराय (बाजपेय) के प्रवासी मजदूरों का प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद के अगुवाई में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान और डॉ माधव झा के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग की गई।थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को आवश्यक निर्देश देते हुए सभी को होम क्वॉरेंटाइन में भेज दिया गया।घर लौटे मजदूरों में पथरगामा के आठ क्रमशः उमा शंकर दास,धनंजय दास,बित्तु माझी,राजेंद्र दास,कलिया मांझी,पप्पू दास,प्रदीप दास,नंद किशोर दास और बसंतराय (बाजपेय) के जनवरी कुमार मांझी,होरील कुमार माझी तथा नारायणपुर का राम प्रसाद मिर्धा और सुकलचक का मों० ईसद आलम शामिल थें।

अमन राज पथरगामा (गोड्डा)।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें