ग्राम समाचार,पथरगामाः- मंगलवार 5 मई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार सिंह ने दल बल के साथ छापामारी कर थाना क्षेत्र के बहुरना मोड़ से अवैध बालू लदे आईसर 380 संख्या जेएच 17 ई 3379 को जप्त कर लिया।पुलिस के आने की भनक लगते ही ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा।थाना प्रभारी ने बताया कि जप्त ट्रैक्टर को थाना लाया गया और अग्रेतर कार्यवाही हेतु जिला खनन पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है।छापामारी के दौरान सहायक अवर निरीक्षक महेश कुमार सिंह साथ साथ मौजूद थे।
अमन राज



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें