Pathargama News:- सास ने मार कर बहू का सर फोड़ा



ग्राम समाचार,पथरगामाः- बीते सोमवार की देर संध्या महेश लिट्टी पंचायत के तरडिहा राउत टोला निवासी 30 वर्षीय हीरा देवी ने टोला के ही सरिता देवी पर मारपीट कर सर फोड़ देने का आवेदन थाना में देकर गुहार लगाई है।रिश्ते में सरिता देवी हीरा देवी की मामी सास है।घटना के बारे में बताया गया कि कृष्णा राउत की पत्नी हीरा देवी गांव के ही आम बगीचे की रखवाली करती है। आम तोड़ रहे गांव के बच्चों को भगाकर हीरा देवी बच्चों के माता-पिता के पास शिकायत कर अपने घर लौट रही थी उसी क्रम में कुमुद राउत की पत्नी सरिता देवी से उसके साथ झड़प हो गई।सरिता देवी ने अपशब्द का प्रयोग करते हुए कहा कि बड़ी बच्चे को भगाने वाली बनी है।विरोध करने पर सरिता देवी ने पत्थर चलाकर हीरा देवी के सर के मार दिया जिससे उसका सिर फट गया।हीरा देवी का प्राथमिक उपचार पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें