ग्राम
समाचार जामताड़ा:
भाजपा
कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा वरिष्ठ नेता सह नगर पंचायत जामताड़ा के पूर्व अध्यक्ष
वीरेंद्र मंडल के नेतृत्व में हाईवे पर मधुपुर, झारखंड
से चलकर आ रहे हैं मजदूरों से बातचीत कर उनकी समस्या जानी। मजदूरों से बातचीत कर
पता चला कि वे सब असम के डीसपुर के रहने वाले हैं एवं लॉक डाउन के कारण कोई साधन
या व्यवस्था ना मिलने पर खुद पैदल चलने लगे। मौके पर कार्यकर्ताओं द्वारा मजदूरों
को अल्पाहार कराया गया। बाद में श्री मंडल द्वारा उनके असम जाने के लिए ऑनलाइन पास
की व्यवस्था की गई साथ ही साथ वाहन का भी प्रबंध किया गया। श्री मंडल ने कहा कि
भाजपा का सिर्फ एक ही लक्ष्य है और वह जनसेवा, लोगों
के हर समस्याओं का समाधान करने के लिए भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कटिबद्ध है। इस
वैश्विक महामारी के दौर में लोग सुरक्षित एवं सुनिश्चित तौर पर अपने घर पहुंचे
इसके लिए हम हरसंभव मदद के लिए तैयार है। मजदूरों को घर वापसी की खबर मिलने पर
उन्होंने भावुक होकर श्री वीरेंद्र मंडल एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं को
धन्यवाद दिया एवं उनके इस कार्य के लिए
ऋणी रहेंगे एवं हमेशा याद करेंगे। मौके पर जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह, जिला मंत्री सुकुमार सर्खेल, नगर उपाध्यक्ष रंजीत यादव, पिंटू गुप्ता, अजय पांडे के अलावा अन्य कार्यकर्ता
उपस्थित थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें