Mihijam News (Jamtara) समिति ने मजदूरों को कराया भोजन, मदद करने में दिन और रात लगे रहेगे: बंसीधर पांडेय


ग्राम समाचार मिहिजाम:
वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के कारण आज विशेषकर मजदूर वर्ग में अपने-अपने घर पहुंचने की एक होड़ लगी हुई है। ऐसे में लॉक डाउन के चलते राहगीरों को खाद्य सामग्री को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही मजदूर लगातार पैदल, साइकिल से या अन्य सवारियों से रोड पर जाते हुए दिख रहे हैं ऐसे में छठ पूजा सेवा समिति के द्वारा उन मजूरो को खाद्य सामग्री देने का कार्य किया गया। मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित समिति के सदस्य बंशीधर पांडे एवं कैलाश पंडित ने संयुक्त रूप से बताया कि बंगाल एवं झारखंड के सीमा सटे होने के कारण उन्हें आए दिन मजदूर पैदल और साइकिल से चलते हुए दिख रहे है। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चों को और महिलाओं को इस अवस्था में देखकर मानवता शर्मसार हो जाती है। क्योंकि इस महामारी में ऐसी स्थिति आ गई है, कि लोगों को पैदल चलना पड़ रहा है। ऐसे में हम उनकी कोई विशेष मदद तो नहीं कर सकते लेकिन हमारे एवं हमारे सभी युवा साथियों ने पूरे लॉक डाउन में राहगीरों को भोजन कराना, खाद्य सामग्री देते हुए ठंडा पानी पिलाना एवं किसी राहगीर की तबीयत खराब होने पर या फिर चोट लग जाने पर डॉक्टर की टीम को बुलाकर गरीब मजदूर भाइयों को एवं उनके परिवार को जरूरी दवाइयां मुहैया कराने का कार्य किया है और आगे भी हम और हमारे युवा साथी हमारा स्थानीय लोग एवं राहगीरों की जितनी क्षमता हो पाए उतनी मदद करने में दिन और रात लगे रहेगे।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें