Pathargama News: सभी 76 प्रवासी मजदूर भेजे गए होम क्वारंटीन/ क्वारंटीन केन्द्र




ग्राम समाचार पथरगामाः- अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों का घर आने का सिलसिला लगातार जारी है।आज उसी क्रम में सोमवार को बसों में सवार कुल 76 मजदूरों का थर्मल स्क्रीनिंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में किया गया।थर्मल स्क्रीनिंग प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद और अंचलाधिकारी राजू कमल के नेतृत्व में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रविंद्र कुमार पासवान और डाॅ माधव चंद्र झा के द्वारा किया गया।थर्मल स्क्रीनिंग के बाद 36 प्रवासी मजदूरों को आदर्श राजकीय कृत मध्य विद्यालय खरियानी और रूपुचक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थित क्वाॅरॆंटाइंन सेंटर में भेज दिया गया। शेष 40 मजदूर को हाथों में मोहर लगाकर होम क्वाॅरॆंटाइन कर दिया गया।होम क्वॉरेंटाइन और क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखे गए तमाम प्रवासी मजदूरों को मास्क लगाकर रखने तथा सामाजिक दूरी का पालन करने आदि तमाम हिदायतों का पालन करने को कहा गया।मालूम हो कि 52 प्रवासी मजदूर को महाराष्ट्र के राधिका देवी प्रेम लाल महतो जन कल्याण सेवा संस्था गोलवली,डोंबीवली (पूर्व) के सौजन्य से राज्य सरकार आदेश पर तथा जिला प्रशासन को सूचित करते हुए भेजा सभी मजदूर पिपरा,परसपानी,होपना टोला,गायछंद,मालनिस्तरा और केरवार के रहने वाले हैं।
 अमन राज पथरगामा
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें