Mihijam News (Jamtara) एनएसएस के पदाधिकारियों ने विडियो कांफ्रेंस के जरिये की मीटिंग, एनएसएस के सदस्यों के भी जीवन बिमा किया जाए: प्रो० राम प्रकाश दास

ग्राम समाचार मिहिजाम।
जामताड़ा जिला नोडल पदाधिकारी सह एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो0 राम प्रकाश दास के द्वारा कोविड-19  महामारी को जागरूक करने के लिए सोमवार को विडियो कांफ़्रेंस द्वारा मीटिंग किया गया। मीटिंग राष्ट्रीय सेवा योजना, झारखंड राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कार्यक्रम समन्वयकों, सभी जिलों के जिला पदाधिकारियों के साथ की गयी। जिसकी अध्यक्षता झारखंड सरकार के युवा मामलें एवं खेल निदेशालय के निदेशक अनिल कुमार सिंह ने किया।
मीटिंग में निम्नलिखित विन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया:-
1. आरोग्य सेतु एप्प, आई गॉट दीक्षा पोर्टल में जिला वार कितना हुआ एवं कितने मास्क का वितरण किया गया है, संख्या बताना।
2. स्वयंसेवकों की सूची के संबंध में।
3. कोविद 19 में हमारी जिम्मेदारी।
4. स्ट्रेस कॉउंसलिंग ।
5. बुजुर्गों की सहायता ।
6. पोस्ट कोविद में हमारी जिम्मेदारी।
7. रक्तदाता सूची जिला स्तर पर तैयार करने पर विचार।
8. सोशल मीडिया द्वारा जिलों में चल रहें अभियान की जानकारी
9. अभी तक जिलों में कितने मीटिंग हुए हैं एवं कितने प्रतिभागी शामिल हुए हैं, इसकी संख्या बताना।
10. अन्यान्य (माननीय अध्यक्ष के अनुमति से) को लेकर विचार विमर्श किया गया।

वही कार्यक्रम के तहत महिला कॉलेज, दुमका के प्रो० सह एनएसएस के समन्वयक मेरी मारग्रेट टुडू ने कहा की एनएसएस के नोडल पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी व स्वयंसेवको को जिला प्रशासन द्वारा पास निर्गत करवाया जाए तो असहाय लोगो की मदद करने में सहूलियत मिलेगी। क्योकि लॉकडाउन के समय में कार्यक्रम के तहत घर से निकल कर ग्रामीण क्षेत्रो में जाने से पुलिसे प्रशासन द्वारा काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे एनएसएस के सदस्यों असहाय लोगो की मदद नही कर पा रहे है। वही एनएसएस पदाधिकारी प्रो० राम प्रकाश दास ने कहा की एनएसएस के सदस्यों ने कोविद-19 के प्रकोप को देखते हुए अपनी जान की परवाह किये बिना निस्वार्थ असहाय लोगो की मदद कर रहे है। जबकि इन सदस्यों को भी कोरोना जैसी बीमारी होने की संभावना बनी हुई रहती है। कहा की जनजातीय संध्या डिग्री कॉलेज एक वित्त रहित कॉलेज है, सभी सदस्यों द्वारा अपने पॉकेट खर्च से ही असहाय लोगो की मदद कर रहे है। अब ऐसे में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए सरकार को भी इन कोरोना योद्धाओ के सुरक्षा को देखते हुए कुछ कदम उठाने की जरुरत है। वही प्रो० राम प्रकाश दास ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा की एनएसएस के सदस्यों के भी जीवन बिमा किया जाए। साथ ही उन्होंने कुलपतियो से आग्रह करते हुए आर्थिक मदद की मांग की है। वही विडियो कांफ्रेंस में झारखण्ड एवं बिहार राज्य के एनएसएस रीजिनल डायरेक्टर डॉ० विनय कुमार, एस०एन०ओ० झारखण्ड सरकार डॉ० ब्रजेश कुमार, झारखण्ड के सभी यूनिवर्सिटी के समन्वयक, कार्यक्रम पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी आदि शामिल हुए।
                                         रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

2 comments: