ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)।राज्य सरकार की घोषणा के पश्चात देश के दूसरे राज्यों में काम के लिए गए प्रवासी मजदूरों के आगमन के कारण स्वास्थ्य कर्मियों की परेशानियां कई गुना बढ़ गई है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला बेसरा एवं प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक देवेंद्र कुमार पंडित ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के अब तक कुल 1665 प्रवासी मजदूर महागामा आ चुके हैं जिनका जांच महागामा रेफरल अस्पताल में किया गया।
जांच के बाद 1652 प्रवासी को होम क्वॉरेंटाइन में भेजा गया है तथा बाकी 13 प्रवासी को श्री आदर्श मोहन मध्य विद्यालय महागामा में 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन किया गया है तथा उनके स्वाब जांच के लिए जिला अधिकारी को सूचित किया गया है तथा स्वास्थ्य कर्मी प्रत्येक दिन वहां जाकर उन लोगों का स्वास्थ्य जांच कर रही है।
प्रशासन द्वारा उनके रहने खाने एवं आवश्यक चीजों की आपूर्ति करा रही है। अब तक 1127 लोगों ने 14 दिनों का होम कोरोनटाइन का अवधि पूरा कर लिया है।
अस्पताल में जांच हेतु आने वाले प्रवासी मजदूरों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए गर्भवती महिला, शिशु एवं अन्य सामान्य रोगी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी सुरक्षा को देखते हुए अस्पताल प्रशासन द्वारा प्रखंड कार्यालय के पुराने अंचल ऑफिस को कोरोना संबंधित जांच हेतु केंद्र बनाया गया है। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी एमपीडब्ल्यू एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को पदस्थापित किया गया है जो दो सिप्टो सुबह 8:00 बजे से 2:00 बजे तक एवं 2:00 बजे दोपहर से रात 8:00 बजे तक कार्य करेंगे। दिन-ब-दिन प्रवासी मजदूरों की बढ़ती संख्या के कारण स्वास्थ्य कर्मियों को अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ रही है।

- ग्राम समाचार महागामा(गोड्डा)।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें