ग्राम समाचार, पाकुड़: राजस्थान के कोटा से विशेष ट्रेन से धनबाद पहुंचे जिले के छात्रों को रविवार देर शाम धनबाद से रवाना किया गया, जो सोमवार तड़के पाकुड़ पहुंचा। बाजार समिति पाकुड़ में जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए पंडाल में क्रमवार छात्रों का नाम अंकित की गई। उसके बाद चिकित्सकों द्वारा उनका थर्मल गन से स्केनिंग किया गया। उनके हाथों पर होम क्वॉरेंटाइन की मुहर लगाई गई। उन्हें सैनेटाइजर एवं मास्क दिया गया। मौके पर उपस्थित उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने राजस्थान के कोटा से लौटे छात्रों से बात की। उन्हें जिला पहुंचने में किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं हुई इसकी जानकारी ली। उपायुक्त के निर्देश पर सभी छात्रों को भोजन कराया गया। उपायुक्त ने सभी को होम क्वॉरेंटाइन रहने को कहा। इसकी निगरानी हम करेंगे,अगर इसका अनुपालन नहीं हुआ तो आप सबको गवर्नमेंट क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रहना होगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (पारस्परिक दूरी) को सुनिश्चित किया गया। मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त राम निवास यादव व अन्य ने छात्रों को अगले 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में ही रहने की अपील की। कहा कि यह आपके, आपके परिवार एवं समाज की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही ना बरतें।
उपस्थित जिले के वरीय पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, एसडीपीओ पाकुड़ आदि ने सोशल डिस्टेंसिंग (पारस्परिक दूरी) का छात्रों को पाठ पढ़ाया। उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही एक मात्र उपाए हैं। आप छात्र हैं इसलिए आप इस वायरस की गंभीरता को समझते हैं। थोड़ी सी चूक गंभीर परिणाम ला सकता है। होम क्वॉरेंटाइन अवधि के दौरान परिवार के सदस्यों के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना है। सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने के लिए एक-एक छात्रों को एक-एक वाहन पर बैठाकर बाजार समिति परिसर से रवाना किया गया। होम क्वॉरेंटाइन की अवधि में भी जिला प्रशासन इनकी मानीटरिंग करेगा।
पूरी रात मुस्तैद रहे पदाधिकारी
मौके पर डीसी, डीडीसी के अलावा अपर समाहर्ता जय किशोर प्रसाद, सिविल सर्जन डा. रामदेव पासवान, एसडीओ प्रभात कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी कुमार गौतम, जिला परिवहन पदाधिकारी राजीव रंजन, मुख्यालय डीएसपी संजय सिंह, एसडीपीओ पाकुड़ अशोक कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति, अंचलाधिकारी आलोक वरण केशरी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रचार पदाधिकारी पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित थे
36 छात्र एवं दो अभिभावक थे शामिल
कोटा से पहुंचे छात्र-छात्राओं में पाकुड़ शहरी क्षेत्र का 29, पाकुरिया प्रखंड का दो, महेशपुर प्रखंड का तीन, लिट्टीपाड़ा प्रखंड का एक, हिरणपुर का दो और अमरापाड़ा का एक छात्र था। छात्रों के साथ दो अभिभावक भी थे।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें