Dumka News : मसलिया में महिला ने फांसी लगाकर दी जान

मसलिया थाना फ़ोटो : ग्राम समाचार
ग्राम समाचार, दुमका । थाना क्षेत्र मसलिया अंतर्गत आदिवासी टोला में एक 35 वर्षीय महिला फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मृतका पकलु सोरेन ने रविवार देर रात को अपने घर के पीछे एक बैर के पेड़ पर रस्सी के सहारे फाँसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतका पकलु सोरेन  हर समय शराब के नशे में धुत्त मरहती थी। जिस बात को लेकर उसका पति चिलिम किस्कु के साथ अनबन होते रहता था। पिछले शनिवार को मृतक के पति चिलिम किस्कु ने उससे तांग आकर पत्नी को उसके मायके कालीपाथर पहुँचा दिया था। मायके में भी अनबन के बाद रविवार शाम को अपने ससुराल लौट आई और देर रात को फाँसी लगाकर जान दे दी। परिवार वाले मसलिया थाना पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें