Dumka News: तालाबंदी में घर-घर राशन पहुँचा रही आंगनबाड़ी सेविका

आंगनबाड़ी केंद्र गढ़द्वारा में राशन वितरण करती सेविका यशोदी मुर्मू
ग्राम समाचार, दुमका। पूरे देश में कोरोना कोविड-19 संक्रामक रोग
का दौर चल रहा है।इससे बचने के लिए
तालाबन्दी तालाबंदी तीन आगामी 17 मई
तक बढ़ा दिया है। हतियापाथर पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र गड़द्वारा में सेविका व सहायिका ने तीन से छह साल के नानिहालों को सुखा राशन घर-घर जाकर पहुंचाया। इन बच्चों के अभिभावकों से मिलते जुलते शारिरिक दूरी, हाथ साफ सफाई आदि के लिए भी जागरूक किया। यह राशन आगंनबाडी केंद्र के पोषक क्षेत्र के कुल पैंतीस बच्चों को यह उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि जब तक कोरोना की लड़ाई में भारत जीत नहीं जाता हर महीने राशन इसी प्रकार घर घर बांटेंगे। मौके सेविका यशोदी मुर्मू व सहायिका रूबी मुर्मू मौजूद रहे।
केसरीनाथ यादव, मसलिया(दुमका)
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें