अमड़ापाड़ा(पाकुड़): उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर सोमवार को बीडीओ ने वितरण प्रणाली (जविप्र) दुकान एवं थोक विक्रेताओं की दुकानों की जांच की। अमड़ापाड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशा कुमारी सिंह ने अपने प्रखंड क्षेत्रों में संचालित जन वितरण प्रणाली दुकान एवं थोक दुकानों की जांच की। जन वितरण प्रणाली दुकान में लाभुकों को खाद्यान्न वितरण किया गया है कि नहीं इसकी जानकारी ली। दुकानदार से उठाओं किए गए खाद्यान्न के अनुरूप कितना वितरण हुआ है इसकी जानकारी ली। मौके पर उपस्थित लाभुकों से भी खाद्यान्न की मात्रा विभाग द्वारा निर्धारित मिल रही है कि नहीं उसके संदर्भ में भी पूछा। अंचलाधिकारी सफीक आलम ने जविप्र दुकानदारों से सभी लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण करने एवं खाद्यान्न की सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा में ही देने को कहा। अनाज कम दिए जाने एवं अन्य किसी तरह की शिकायत प्राप्त होने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसलिए इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करें। वहीं थोक दुकानों में खाद्यान्न स्टॉक की जांच। प्रशासन द्वारा निर्धारित दर पर सामग्रियों की बिक्री की जांच की गई। दुकानदारों से इस विषम परिस्थिति में कालाबाजारी नहीं करने की अपील की गई। उनके स्टॉक पंजी और रेट चार्ट की भी जांच की गई। किसी भी तरह की परेशानी होने एवं सामग्रियों की अवैध स्टॉकिंग की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की। सभी को प्रशासन का सहयोग करने का अपील किया गया।
Home
Jharkhand
Pakur
Pakur News : अमड़ापाड़ा बीडीओ ने जविप्र दुकान एवं थोक दुकानों का निरीक्षण, स्टॉक पंजी को अपडेट करने का दिया निर्देश
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें