ग्राम समाचार टंडवा: चतरा के एसपी ऋषभ झा सोमवार को टंडवा थाना का दौरा किया।थाना परिसर में पुलिस पदाधिकारी के साथ बैठक की ।इस दौरान वे टंडवा थाना क्षेत्र के भौगोलिक क्षेत्र से अवगत हुऐ।साथ ही थाना में लंबित कांडो के बारे में जानकारी ली।बताया जाता है कि एसपी ऋषभ झा ने स्पस्ट करते हुए कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्सा नही जाएगा रंगदारी एवं अवैध रूप धांधली करने वाले तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।वही भय का वातावरण पैदा करने वाले विभिन्न नक्सलि संगठन के खिलाफ अभियान जारी रहेगी ।
इस मौके पर टंडवा एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम,क्षेत्रीय पुलिस निरीक्षक पंचम सिंह उरांव.थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर चौधरी,प्रशिक्षु एएसआई अनंत शाह,रामाशीष शुक्ला,पंकज कुमार,सरिता कुमारी,बिज विकास कुमार,राजेश कुमार सिंह समेत कई शामिल की पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।
- विकाश कुमार शर्मा,ग्राम समाचार ,चतरा।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें