प्रवासी मजदूरों का जत्था, महेशपुर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बने पंडाल में किया गया थर्मल स्केनिंग, कराया गया नाश्ता, दिया मास्क एवं सैनेटाइजर
उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं उप विकास आयुक्त राम निवास यादव ने किया पूरी व्यवस्था की निगरानी, सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित करने को कहा
ग्राम समाचार, पाकुड़: गुजरात राज्य के सूरत एवं उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जिलों से विशेष ट्रेन से क्रमशः सूरत एवं गढ़वा से विशेष ट्रेन से जसीडीह पहुंचे।* शुक्रवार दोपहर सभी जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए 12 बस पर सवार होकर पाकुड़ के लिए रवाना हुए। सभी बसों में अलग-अलग दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस जवान को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी बसों के प्रवासी मजदूरों को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर में बनाए गए पंडाल में क्रमवार उनका नाम अंकित किया गया। उसके बाद चिकित्सकों द्वारा उनका थर्मल गन से स्केनिंग किया गया। उनके हाथों पर होम क्वॉरेंटाइन की मुहर लगाई गई। उन्हें सैनेटाइजर एवं मास्क दिया गया।
मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने गुजरात एवं उत्तर प्रदेश से लौटे प्रवासी मजदूरों से बात की। उन्हें जिला पहुंचने में किसी तरह की कोई समस्या तो नहीं हुई इसकी जानकारी ली। सभी मजदूरों को नाश्ता उपलब्ध कराया गया। सभी को होम क्वॉरेंटाइन रहने को कहा। इसकी निगरानी प्रशासन करेंगा इसकी जानकारी दी। इसमें किसी भी तरह की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने सभी मजदूरों को कहा कि होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन सही से नहीं किया गया तो गवर्नमेंट क्वॉरेंटाइन सेंटरों में रहना होगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग (पारस्परिक दूरी) को सुनिश्चित किया गया। मौके पर उपस्थित जिला पंचायती राज पदाधिकारी मुकेश कुमार राम, बीडीओ पाकुड़िया मिथिलेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी लक्ष्मी नारायण, बीडीओ महेशपुर दीलीप कुमार एवं अंचलाधिकारी महेशपुर रितेश जयसवाल आदि ने सोशल डिस्टेंसिंग (पारस्परिक दूरी) का मजदूरों को जानकारी दी। उन्हें कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही एक मात्र उपाए हैं। बताया कि होम क्वॉरेंटाइन अवधि के दौरान परिवार के सदस्यों के बीच भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना है। सभी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन द्वारा ऑटो व अन्य वाहन का इंतजाम किया गया था।
गुजरात से 23 एवं उत्तर प्रदेश से 400 प्रवासी मजदूर पहुंचे
गुजरात राज्य के सूरत से कुल 23 प्रवासी मजदूर पहुंचे। जबकि उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से 400 प्रवासी मजदूर जिला पहुंचे। सभी मजदूर जिले के विभिन्न प्रखंडों के निवासी हैं।
----------------------------------------------------------
कोरोना वायरस हेल्पलाइन नंबर
सेंट्रल हेल्पलाइन: 011- 23978046, 1075 (TOLL FREE)
झारखंड हेल्पलाइन :-104, 181
जिला नियंत्रण कक्ष कोविड-19 : 06435-222065/ 1950 , 9262216191

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें