16 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार


ग्राम समाचार, चतरा । अफीम तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही में 16 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार किया है।

चतरा पुलिस कप्तान ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लावालौंग एव कुन्दा पुलिस ने संयुक्त रूप से छापामारी कर लावालौंग के हाहे व कुन्दा थाना क्षेत्र के गेन्द्रा से 8-8 किलो अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हाहे गांव में छापेमारी कर महादेव गंझू पिता लालधारी गंझू के घर से 8 किलो अफीम बरामद करते हुवे महादेव गंझू को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी ओर कुन्दा थाना क्षेत्र के गेन्द्रा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 8 किलो अफीम के तस्कर उपेन्द्र गंझू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

छपामारी अभियान सिमारिया एस डी पी ओ वचन देव कुजूर के नेतृव में लावालौंग  एव कुन्दा थाना प्रभारी रामबृक्ष राम के साथ पुलिस दल के अन्य जवान शामिल थे। 

- विकास कुमार शर्मा, ग्राम समाचार (चतरा)।

Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें