ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 08.05.2020 को गोड्डा जिला के सभी 09 प्रखंडों के 198 पंचायतों में 394 मुख्यमंत्री दीदी किचन के द्वारा 6020 असहाय एवम् बेसहारा, 9869 अतिगरीब, 1330 दिव्यांग/ वृद्ध कुल मिलाकर 17219 लाभुकों को निशुल्क दोपहर का भोजन खिलाया गया । जिसमें 9979 महिला और 7240 पुरुष शामिल है । इससे 931 गांवों के लाभुक लाभान्वित हो रहे है । कोविड -19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में समाज के बेसहारा, असहाय, विधवा, मज़दूर, वृद्ध, जरूरतममंद, दिव्यांग एंव अति गरीब लोगों कों दो वक्त के खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए जेएसएलपीएस के सखी मंडल दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है, जो की काफी प्रशंसनीय है । साथ ही, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है, खाने से पहले तथा खाने के बाद सभी को साबुन एवम् हैंडवाश से हाथ धुलवाया जा रहा है । जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल के दीदी द्वारा मास्क का भी निर्माण भी किया जा रहा है । मुख्यमंत्री दीदी किचन के सफल संचालन हेतु इन सखी मंडल के दीदियों को जेएसएलपीएस के जिला एवम् प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की और से हरसंभव सहयोग एवम् मार्गदर्शन किया जा रहा है।
Godda News: जिले के 198 पंचायतों में मुख्यमंत्री दीदी किचन के जरिये गरीब एवं असहाय लोगों को गुणवत्ता पूर्ण भोजन कराया जा रहा है- उपायुक्त गोड्डा
ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 08.05.2020 को गोड्डा जिला के सभी 09 प्रखंडों के 198 पंचायतों में 394 मुख्यमंत्री दीदी किचन के द्वारा 6020 असहाय एवम् बेसहारा, 9869 अतिगरीब, 1330 दिव्यांग/ वृद्ध कुल मिलाकर 17219 लाभुकों को निशुल्क दोपहर का भोजन खिलाया गया । जिसमें 9979 महिला और 7240 पुरुष शामिल है । इससे 931 गांवों के लाभुक लाभान्वित हो रहे है । कोविड -19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में समाज के बेसहारा, असहाय, विधवा, मज़दूर, वृद्ध, जरूरतममंद, दिव्यांग एंव अति गरीब लोगों कों दो वक्त के खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए जेएसएलपीएस के सखी मंडल दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है, जो की काफी प्रशंसनीय है । साथ ही, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है, खाने से पहले तथा खाने के बाद सभी को साबुन एवम् हैंडवाश से हाथ धुलवाया जा रहा है । जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल के दीदी द्वारा मास्क का भी निर्माण भी किया जा रहा है । मुख्यमंत्री दीदी किचन के सफल संचालन हेतु इन सखी मंडल के दीदियों को जेएसएलपीएस के जिला एवम् प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की और से हरसंभव सहयोग एवम् मार्गदर्शन किया जा रहा है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें