ग्राम समाचार
मिहिजाम।
देश में फैली
महामारी से लागु देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर जहां प्रवासी मजदूर हजारो किलोमीटर
पैदल भूखे प्यासे चल कर अपने गाँव लौट रहे है। ऐसे में भिसन गर्मी होने से व विकट
परिस्तिथि में प्रवासी मजदूरो को प्यासे न रहना पड़े इसके लिए मिहिजाम हिल रोड मोड़
में समाजसेवी काजू शर्मा एवं उनके सहयोगी द्वारा पनशाला का उद्घाटन रविवार को नगर के बुजुर्ग श्री बद्री मिस्त्री के द्वारा किया
गया। जिसमे सुबह से दोपहर तक लगभग सेकड़ो मजदूरों व स्थानियों को गुड व चना के साथ
पानी पिलाया गया। वही पनशाला में कोरोना के प्रकोप को देखते हुए एक-एक मीटर की
दुरी पर गोल घेरा बनाया गया, ताकि लोग घेरे के अन्दर रह कर लॉकडाउन के नियम का
पालन कर सके। साथ ही लॉकडाउन के नियमो को देखते हुए काजू शर्मा एवं सहयोगीयों ने
भी ग्लप्स व मास्क का प्रयोग कर कार्य करते देखे गये। वही समाजसेवी काजू शर्मा ने
बताया की हजारो किलोमीटर चल कर लोग अपने घर लौट रहे है और ऐसे में प्रचंड गर्मी से
लोग मिहिजाम से प्यासे ना गुजरे एवं मिहिजाम वासियों को प्यासे ना रहना पड़े, इसको
देखते हुए ही पनशाला का उद्घाटन किया गया है। वही काजू शर्मा के साथ सहयोगी निखिल शर्मा,
सन्नी शर्मा, अनिल शर्मा, बिट्टू सिंह, संजय ठाकुर व अन्य अपने सेवा में तत्परिय देखे।
रोहित शर्मा, ब्यूरो, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें