उपायुक्त जामताड़ा
ग्राम समाचार मिहिजाम।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा गणेश कुमार ने बताया कि प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं अन्य माध्यमों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है कि पश्चिम बंगाल से मिहिजाम के रास्ते से जिले में चोरी-छिपे लोगों का आगमन हो रहा है। जिससे जामताड़ा जिला में कोविड-19 के संक्रमण बढ़ जाने की संभावना हैं। उपायुक्त ने उक्त संबंध में सबन गुड़िया जिला कृषि पदाधिकारी जामताड़ा, मोबाइल नं.- 91994 58754 को मिहिजाम एवं पश्चिम बंगाल की सीमा तक औचक निरीक्षण करने हेतु दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि समय-समय पर उक्त सीमा का औचक निरीक्षण करे एवं पकड़े जाने वाले लोगों पर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करे। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक जामताड़ा से अनुरोध किया है कि प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी के साथ औचक निरीक्षण हेतु आवश्यकतानुसार पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाए।
रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें