Bhagalpur News:तेलांगना के घाटकेसर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन प्रवासी कामगारों के लेकर पहुंची भागलपुर, अधिकारियों ने तालियां बजाकर किया स्वागत

ग्राम समाचार, भागलपुर। तेलांगना के घाटकेसर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को निर्धारित समय से पांच घंटे विलंब से प्रवासी कामगारों के लेकर भागलपुर पहुँची। जहां भागलपुर जिला प्रशासन समेत रेलवे के अधिकारियों ने तालियां बजाकर आने वाले श्रमिकों का स्वागत किया। ट्रेन से उतरे प्रवासी कामगारों का रजिस्ट्रेशन, स्वास्थ्य जांच और नाश्ता के पैकेट के साथ सबों को सेनिटाइज्ड किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से डीएम प्रणव कुमार ने पहले पैसेंजर को पौधा देकर सम्मानित किया। तेलांगना से श्रमिक स्पेशल ट्रेन के भागलपुर प्लेटफॉर्म पर पहुँचने के साथ ही मौजूद लोगों समेत ट्रेन में बैठे प्रवासी कामगारों ने तालियां बजाकर हौंसला आफजायी की। ट्रेन के पहुँचने पर सबो ने राहत की सांस ली। सुबह सात बजे से ही रेलवे स्टेशन पर मेडिकल टीम और अधिकारी इस पल का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन से भागलपुर समेत सीवान, छपरा, मुंगेर, बांका, बेगुसराय के रहने वाले प्रवासी कामगार आये थे। इन प्रवासी मजदूरों का निबंधन, स्वास्थ्य जांच और सेनिटाइजेशन के बाद उन्हें बस से उनके गंतव्य स्थान भेजा गया। 
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें