ग्राम समाचार मिहिजाम।
मातृ दिवस की संध्या पर एक ऐसे डॉक्टर दंपत्ति को सम्मानित करने का कार्य किया गया जो लगातार कोरोना योद्धा के रूप में लोगों के रक्षा के लिए युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं जामताड़ा जिला कोविड-19 के बचाव के लिए डॉक्टर टीम के इंचार्ज दुर्गेश झा को सम्मानित किया गया वहीं दूसरी तरफ उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर कीर्ति झा ने मातृशक्ति की एक विशेष उदाहरण पेश की है। जहां उन्होंने बच्चे को जन्म देने के भी दिन रात लोग सेवा में इस विकट परिस्थिति में भी बिना डरे लगी हुई है। वही दूसरी तरफ मैनेजर उत्पल मंडल को भी अपने कार्य मे जुड़े रहने को लेकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित बंशीधर पांडे ने कहा कि जहां अभी देश के लगभग बहुत से निजी अस्पताल कोरोना के प्रकोप से डर कर बंद पड़े हैं। वही संस्कार हॉस्पिटल इस विकट के समय में भी पहले की तरह अपने सभी मरीजों को निरंतर रूप से सेवा कर रही है।
वहां उपस्थित सभी कर्मचारी सहित नर्स एवं सफाई कर्मचारी को सम्मानित करने का कार्य किया गया। मौके पर जिला में रक्त वीर के रूप में उपस्थित सुमित साव को ऐसी विकट परिस्थिति में भी रक्तदान करने एवं कराने के लिए विशेष धन्यवाद देते हुए सम्मानित करने का कार्य किया गया।
मौके पर जामताड़ा जिला में धरातल पर लोगों को जांच कर कोविड-19 से बचाने के लिए तत्पर डॉक्टर अमित शर्मा एवं डॉ कुणाल कुमार मंडल को
प्रोफेसर कैलाश साव के हाथों से सम्मानित किया गया।
मौके पर मुख्य रुप से कैलाश पंडित, मोहन कुमार, राकेश कुमार, कुणाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें