ग्राम समाचार, गोड्डा। अडानी फाउंडेशन द्वारा संचालित ज्ञानोदय - स्मार्ट क्लास कार्यक्रम एक पायदान और चढ़ गया है. 11 मई से यह कार्यक्रम अब दूरदर्शन झारखंड चैनल पर दिखाया जाएगा. इस कार्यक्रम से झारखंड के 50 लाख बच्चे लाभान्वित होंगे. वर्तमान में यह कार्यक्रम गोड्डा के 260 सरकारी स्कूलों में चल रहा है. इस कार्यक्रम से कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के 67000 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं. इस कार्यक्रम के लिए अडानी फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक स्कूल में एलईडी टीवी व इनवर्टर दिया गया है. इसके अलावा ऑडियो विजुअल स्टडी मैटेरियल भी अडाणी फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराया गया है. राज्य सरकार पहले ही इस मॉडल को राज्य के सभी स्कूलों में चलाए जाने का आदेश जारी कर चुकी है. लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद होने की स्थिति में यूट्यूब चैनल के माध्यम से ऑडियो विजुअल स्टडी मैटेरियल बच्चों को उपलब्ध कराया जा चुका है. ऐसे में दूरदर्शन पर ज्ञानोदय का प्रसारण मील का एक और पत्थर साबित होगा. इस कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला प्रशासन की ओर से खास तौर पर उपायुक्त किरण कुमारी पासी और जिला शिक्षा पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेंदू तिग्गा का मार्गदर्शन बेहद अहम रहा है.
Breaking News: अडानी फाउंडेशन द्वारा संचालित ज्ञानोदय - स्मार्ट क्लास अब दूरदर्शन झारखंड चैनल पर

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें