Bhagalpur News:स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

स्वस्थ्य कर्मियों को सम्मानित करती भाजपा नेत्री श्वेता सिंह
ग्राम समाचार, भागलपुर। मातृ दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने सदर अस्पताल जाकर वहां कार्यरत चिकित्सक डॉ. आरती, अस्पताल कर्मी, नर्स, सुरक्षा कर्मी, सफाई कर्मी, ट्राली मैन आदि को अंग वस्त्र से सम्मानित कर उनके बीच मास्क वितरण किया। साथ ही सेवा बस्ती में रह रहे माताओं-बहनों के बीच भी राशन सामग्री व मास्क वितरण किया गया। ज्ञात हो कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के इस दौर में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता लगातार सेवा कार्य में जुटे हुए हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर माताओं- बहनों को सम्मानित करने का निर्देश दिया गया था, जिसको अक्षर सह पालन करते हुए हमारी टीम आज सदर अस्पताल पहुंचकर स्थानीय कोरोना वॉरियर्स को अंग वस्त्र से सम्मानित किया साथ ही उनकी हौसला अफजाई की। इस दौरान बबीता मिश्रा, नारायणी मिश्रा, गुलशन सिंह, पिंकी बागोरिया, शशि शर्मा आदि मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें