Mihijam News (Jamtara) जामताड़ा के सफाई कर्मी हड़ताल पर, उपायुक्त को सौपा मांग पत्र।

ग्राम समाचार मिहिजाम।
जहां एक और पुरे देश कोरोना जैसी महामारी वायरस कोविद-19 से पुलिस, स्वस्थ एवं सफाई कर्मी एक साथ अपनी जान की परवाह किये बिना कोरोना को हराने को लेकर एक जुट होकर लड़ रहे है। वही दुसरे और जामताड़ा नगर पंचायत के सफाई कर्मी मंगलवार से हड़ताल पर चले गये है। बताया जाता है की जामताड़ा थाना के पुलिसे कर्मी द्वारा लॉकडाउन में गस्ती के दौरान रानी तालाब में स्नान कर रहे छोटु हाँड़ी, पिता सुभाष हाँड़ी को दो पुलिस कर्मियों ने पकड़ कर थाने ले आया। जिसके बाद छोटू की माँ ने इसकी सुचना अपने मोहल्ले के लोगो को दी। सुचना मिलते ही मोहल्ले के 4 से 5 लोग थाने गये और पुलिसे कर्मियों को बताया की छोटू के पिता सुभाष हाँड़ी जो की थाने में सफाई कर्मी है। पुलिसे कर्मियों द्वारा उनलोगों की बात को अनसुना कर उनलोगों को कोई अहमियत नही दी और पुलिसे कर्मियों द्वारा जाती सूचक अपशब्द भी कहा गया। जिससें सफाई कर्मी क्रोधित हो कर हड़ताल पर बैठ गये। वही सफाई कर्मियों द्वारा कहा गया की कोविद-19 को लेकर वायरस से लड़ रहे सभी विभाग के कर्मियों पर फुल बरसाया जा रहा है परंतु सफाई कर्मियों को गाली-गलौज तथा जाती सूचक अपशब्द कहा जा रहा है। जिसको लेकर हम सफाई कर्मी काफी दुखी है। जिसके कारण सफाई कर्मियों द्वारा हड़ताल किया जा रहा है। वही सफाई कर्मियों द्वारा उपायुक्त जामताड़ा को शिकायत पत्र दिया गया। जिसमे 8  सफाई कर्मियों ने हस्ताक्षर कर अविलंब उक्त पुलिसे कर्मी पर उचित कार्यवाही करने की मांग की। उनलोगों ने कहा की जबतक दोषी पुलिस कर्मी पर उचित कार्यवाही नही की जाती है। तबतक सफाई कर्मी हड़ताल पर रहेंगे। वही जामताड़ा के सफाई कर्मियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को रोकने के लिए उपायुक्त जामताड़ा के विशेष आदेश पर जामताड़ा नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रामाश्रय दास ने जामताड़ा के हाँड़ीपाड़ा पहुच कर सफाई कर्मियों से बातचीत में हड़ताल को बंद कर वापस काम में लौटने की बात कही। परंतु सफाई कर्मियों ने कहा की जबतक दोषी पुलिस कर्मी पर कार्यवाही नही होगी, तबतक हम सारे लोग वापस अपने काम पर नही लौटेंगे। साथ ही उनलोगों ने झारखण्ड सरकार से अनुरोध करते हुए कहा की दोषी पुलिस कर्मी पर त्वरित कार्यवाही करने की कृपा करे, जिससे सरकार के प्रति हमारा मनोबल बना रहे।
                                                         रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें