GoddaNews: ज्ञानस्थली ने दिया कम्युनिटी किचन में योगदान



ग्राम समाचार,गोड्डा:- 6 मई बुधवार को ज्ञानस्थली विद्यालय परिवार ने पुनः जिला प्रशासन के तत्वावधान में रेडक्रॉस द्वारा अडानी फॉउंडेशन और नगर परिषद के सहयोग से संचालित कम्युनिटी किचन में अपना उल्लेखनीय अंशदान दिया। विद्यालय परिवार की ओर से बुधवार सुबह जमशेदपुर सहित अन्य स्थानों से जिला प्रशासन द्वारा गोड्डा लाए गए मजदूरों के अलावा उनके मेडिकल टेस्ट व स्वागत में लगे 103 लोगों को फूड पैकेट उपलब्ध कराया गया। स्थानीय गोड्डा कॉलेज स्थित स्वागत सह राहत शिविर में विद्यालय के निदेशक समीर दुबे के साथ रेडक्रॉस के सुरजीत झा, अखिल झा एवं इम्तियाज अहमद ने उक्त कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें