ग्राम
समाचार मिहिजाम।
जनजातीय
संध्या डिग्री महाविद्यालय मिहिजाम राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-01 के तहत सोमवार को
स्वयंसेवकों ने गर्मी पढ़ने पर पशु पक्षी के लिए चलाया जागरूक अभियान एनएसएस टीम
लीडर धर्मेंद्र तिवारी ने बर्तन में पानी डालकर पेड़ों की टहनियों पर रखा।
उन्होंने कहा की महामारी को ध्यान में रखते हुए। हम सभी को पशु पक्षी पर भी ध्यान
देने की आवश्यकता है। क्योंकि पशु पक्षी हम लोग पर आश्रित हैं। पानी नहीं मिल रही
है, तलाब सूखी पड़ी है। कहा की सभी लोग अपने घरों के छत पर बर्तन में पानी रखें एवं
कुछ दाना छत पर छोड़ दें। साथ ही कहा की अगर कोई जानवर इधर-उधर भटकता मिले तो
उन्हें चारा दे। उन्होंने यह संदेश देते हुए कहा की कोविड-19 महामारी से बचने के
लिए अपने घर के बुजुर्गों एवं कोई भी बीमारी से ग्रस्त लोग है उनकी खासतौर पर
ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार को सतर्क रहना है एवं सामाजिक दूरी बनाए रखनी
है। वही उन्होंने गांव के युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा की जो व्यक्ति असमर्थ
हैं उनकी शारीरिक रूप से सहायता करें। कहा की अपने अपने घरों में सैनिटाइजर, मास्क
इस्तेमाल करते रहे। यदि कोई व्यक्ति बाहर से किसी तरह से आते है या रेलवे पटरियों
पर किसी तरह का व्यक्ति काफी दूर से चलते हुए दिखाई दे तो प्रशासन को सूचित करें।
वही कहा की युवाओं को मार्गदर्शक के रुप में स्वयंसेवक जागरूक कर रहे हैं। इनकी
कार्य को देखते हुए जामताड़ा जिला के नोडल पदाधिकारी सह कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो०
राम प्रकाश दास ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें