Jamtara News जान की परवाह किए बिना काम कर रहे हैं कोरोना योद्धा

ग्राम समाचार जामताड़ा 
मीडिया सरकार और जनता के बीच सेतु का काम कर रहे हैं। जान की परवाह किए बिना अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन कर रहे हैं। ऐसे ही कोरोना योद्धाओं को पटेल सेवा संघ ने सोमवार को सम्मानित किया। पटेल सेवा संघ के राजेंद्र राउत ने पत्रकारों को गमछा, सैनिटाइजर, ग्लब्स एवं मास्क देकर सम्मानित किया। इस दौरान कोरोना हारेगा देश जीतेगा मीडिया कर्मी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजेंद्र राउत ने कहा कि मीडिया कर्मी इस समय बड़ी भूमिका निभा रहे हैं वे अपनी और अपने परिवार की परवाह किए बिना समाज के लिए काम कर रहे हैं। सभी सूचनाओं को जनता तक पहुंचा रहे हैं। आम लोगों की तकलीफों को सरकार और प्रशासन तक पहुंचा कर उसका निदान करा रहे हैं। इस संकट काल में पत्रकार ईश्वर का रूप है। मीडिया कर्मियों में मुख्य रूप से सुरेश प्रसाद सिंह आशुतोष कुमार चौधरी राज किशोर सिंह आरिफ हुसैन गौतम मंडल संजय तिवारी अरविंद कुमार ओझा देवेश कुमार उज्जवल सिंह दीपक सिंह विनोद मंडल सचिन राउत सहित कई लोग उपस्थित थे।
                                                                                        अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें