Godda News: डीडी झारखंड/ बिहार पर ज्ञानोदय प्रोजेक्ट का प्रसारण आज से प्रारंभ








ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- डीडी झारखण्ड/बिहार पर आज से ज्ञानोदय प्रोजेक्ट का प्रसारण प्रारंभ हो गया। डीडी झारखण्ड/बिहार चैनल के माध्यम से झारखंड राज्य के विद्यार्थी इस प्रोजेक्ट का लाभ ले सकते हैं। गोड्डा में ज्ञानोदय प्रोजेक्ट के तहत लगभग 44 हजार बच्चें लाभान्वित हुए हैं। वहीं झारखण्ड राज्य के नीति आयोग द्वारा भी ज्ञानोदय पाठ्यक्रम को राज्य के एक हजार स्कूलों में चलाने का निर्णय लिया गया है । जिससे लगभग राज्य स्तर पर चार लाख बच्चे इस प्रोजेक्ट के तहत लाभान्वित होंगे। डीडी झारखण्ड/बिहार चैनल पर छात्र-छात्राओं के लिए राज्य सरकार की यह अनूठी पहल है। जिससे झारखंड राज्य के विद्यार्थी घर बैठे इस लॉक डाउन के दौरान अपनी पढ़ाई को जारी रख सकते हैं।
आपके घर पर कोई भी केवल नेटवर्क हो उसमें डीडी झारखण्ड/बिहार चैनल पर इसका प्रसारण हो रहा है जो इस प्रकार है:-
क्लास 1 से 5 तक के लिए सुबह 10:30 से 11 बजे तक ।
क्लास 6,8,9 और 11 के लिए सुबह के 11 बजे दिन के 12 बजे तक ।
क्लास 10 ,12 के लिए दिन के 1 बजे से 2 बजे दिन तक इसका प्रसारण किया जाएगा।
बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए राज्य सरकार ने गोड्डा के ज्ञानोदय प्रोजेक्ट को बढ़ावा दिया है,जिसे अब डीडी झारखण्ड/बिहार के जरिये आज से प्रसारित किया जा रहा है जिससे बच्चे घर बैठे पढाई कर सकेंगे ।

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें