ग्राम समाचार मिहिजाम।
लॉकडाउन की स्तिथि में दुसरे राज्यों में फसे मजदूरों को लाने के लिए ट्रैन किराया लिए जाने के विरुद्ध में झारखण्ड जन जागृति मंच के बैनर तले मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना मे मंच के संयोजक राकेश लाल के नेतृत्वा में किया गया। जिसमे संयोजक राकेश लाल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्तमान में केन्द्र कि मोदी सरकार ने आम जनता और गरीबों का मजाक बना दिया है। कोविद-19 महामारी मे विदेशों से भारतीय नागरिकों को हवाई जहाज से लाया गया, करोड़ों रूपये खर्च हुए। कभी इसपर राजनीती नहीं कि गई।
लॉकडाउन में भारत के विभिन्न राज्यों के लोग देश मे अलग अलग जगह फंसे हुए हैं। उन गरीब मजदूरों को आने जाने के लिए केन्द्र सरकार ट्रैन उपलब्ध कराती है। और फिर उन मजदूरों से अपने गंतब्य स्थल तक का ट्रैन टिकट खरीदने पर मजबूर करती है। जिन मजदूरों के पास पैसा नहीं उनको ट्रैन यात्रा का टिकट नहीं दिया जाना, उन्हें वापस मुसीबत में धकेल दिया जाना कहाँ तक उचित है। कई लोग लॉकडाउन में भूखमरी से जान बचने को लेकर पैदल ही हज़ारों किलोमीटर पैदल अपने गन्तव को निकल पड़े। और जो पैदल नहीं चल पाये वो किसी तरह गुजारा कर रहे थे। मगर जब मजदूरों ने सुना की अपने घर जाने के लिए सरकार ने ट्रेन की सुविध दी है, तो उनपर ट्रैन की टिकट खरीदने का दबाव बनाया गया। जिससे इन असहाय लोगों का मजाक बनाया गया। श्री लाल ने कहा की झारखण्ड जन जागृति मंच केन्द्र सरकार कि इस नीति का विरोध करती है हम मोदी सरकार से मांग करते हैं कि अपना यह निर्णय वापस ले। मौके पर मंच के सदस्य दुलाल भंडारी, चंद्रसेखर साव, विनय पंडित, खोखा आदि उपस्थित थे।
रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम
लॉकडाउन की स्तिथि में दुसरे राज्यों में फसे मजदूरों को लाने के लिए ट्रैन किराया लिए जाने के विरुद्ध में झारखण्ड जन जागृति मंच के बैनर तले मंगलवार को एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना मे मंच के संयोजक राकेश लाल के नेतृत्वा में किया गया। जिसमे संयोजक राकेश लाल ने केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्तमान में केन्द्र कि मोदी सरकार ने आम जनता और गरीबों का मजाक बना दिया है। कोविद-19 महामारी मे विदेशों से भारतीय नागरिकों को हवाई जहाज से लाया गया, करोड़ों रूपये खर्च हुए। कभी इसपर राजनीती नहीं कि गई।
![]() |
| धरना पर बैठे मंच के सदस्य। |
रोहित शर्मा, ग्राम समाचार, मिहिजाम

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें