ग्राम समाचार,गोड्डा:- हाल के दिनों में गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट के लता गांव में कोरोना वायरस का एक मरीज पाया गया है जिस कारण इस गांव को containment zone घोषित कर गांव को पूरी तरह से घेराबंदी कर दिया गया है। containment zone होने के कारण गांव से लोगों को बाहर जाने से रोका गया है ऐसे में लोगों को जरूरत की सामानों की आवश्यकता हो रही है। जिला के सहायक समाहर्ता सह नोडल अधिकारी रितुराज के सुझाव से लता गांव में साथी एवम् एपीपीआई के सहयोग से जरूरत की सामग्री चावल, चूड़ा, चना, दलिया, पाउडर दूध, नमक, माचिस, मास्क, सेनिटाइजर, साबुन, डिटोल, आदि सामग्री का वितरण प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ मिलकर किया गया। सहायक समाहर्ता सह नोडल अधिकारी रितुराज ने कहा कि इस महामारी के दौर में साथी संस्था जरूरतमंद लोगों को सामान दे रही है यह सराहनीय कार्य है साथी द्वारा प्राप्त 50 पैकेट में से कुछ आज चयनित अत्यंत गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्री वितरत की गई तथा चयनित शेष बचे परिवारों के बीच कल राहत सामग्री दी जाएगी। ऋतुराज ने बताया कि साथी संस्था द्वारा बोआरीजोर, सुंदरपहाड़ी के सुदूर पहाड़िया आदिवासी परिवार में भी राशन एवम् किट दिया गया है। संस्था के हेमकांत मुर्मू ने बताया कि इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए सबको मिलकर लड़ना है और कोई भी जाने अनजाने में इसका शिकार नहीं हो इसको लेकर समाज में जागरूकता भी फैलाने का काम कर रहे है। सुदुर गाॅव में साथी कार्यकर्ता के द्वारा सामग्री वितरण के साथ-साथ सामाजिक दूरी बनाये रखने एवं स्वच्छता के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ताकि लोग जागरूक होकर कोरोना वायरस जैसे महामारी से निजात पा सकें।
ब्यूरो न्यूज़ गोड्डा


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें