ग्राम समाचार मधुपुर; 5 मई झारखंड की सराय केला जिले के नीमडिह थाना, ग्राम बोरो, कई महीने पहले महिला, पुरुष करीब 9 मजदूर जिसमें आधे से ज्यादा महिला शामिल है सभी देवघर में मजदूरी कर रहे थे कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरी देश में लॉक डॉउन लग जाने से मजदूर को अपने घर वापस जाने का मौका नहीं मिला जो जहां रहे वहीं फंसी पड़े रहे और लॉक डॉउन लग जाने से सारे काम काज बंद हो जाने से दूसरे जगह से आए मजदूरों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था।
बर्दाश्त का हद पार होते ही मजदूर ने यह फैसला कर लिया कि अब पैदल ही घर निकल जाना है वहीं इस को लेकर सराय कैला के रहने वाले कुल 9 मजदूर पैदल सराय केला के लिए निकल पड़े, वहीं मधुपुर अनुमंडल के करौं थाना कि अजय नदी के पास प्रखंड विकास पदाधिकारी की नजर पड़ी सभी मजदूरों को प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने कब्जे में लेकर मधुपुर थाना ले आए जहां मंगलवार को झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण एवं निबंधन विभाग मंत्री हाजी हुसैन अंसारी न सभी मजदूरों का गाड़ी रिजर्व कर मधुपुर थाना से घर वापस के लिए रवाना किया
इस मौके पर मंत्री ने सभी मजदूरों को किसी तरह की परेशानी ना हो खाने पीने का इंतजाम कराया। ता कि रास्ते में मजदूरों को दिक्कत ना हो सभी मजदूर आदिवासी समाज के थे जिस में आधा मजदूर महिला शामिल थी।
- अजीत कुमार संतोषी, ग्राम समाचार देवघर।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें