ग्राम
समाचार जामताड़ा।
भाजपा
नेता वीरेंद्र मंडल ने कुंभकार समाज के सम्मानित स्थानीय नेता बादल चंद्र पंडित
को अपने साथ लेकर स्थानीय स्तर के कुंभकार
समाज का हाल-चाल जानने रक्षा काली मंदिर के बगल में रहने वाले कुंभकार समाज के आवास जाकर उन
लोगों का हाल-चाल जाना। श्री मंडल ने बताया की इस वैश्विक महामारी के संकट में लॉक
डाउन होने के कारण स्थानीय कुंभकार समाज का स्वरोजगार बंद हो गया है, इसलिए इस संकट की घड़ी मैं हम सबों को
इस तरह के स्थानीय शिल्पकार जो अपने घरों में ही लोगों के जरूरतमंद चीजों को अपने
हाथों से बनाते हैं, निश्चित रूप से इस तरह के शिल्पकार एक
तरह से समाज का धरोहर है। वर्तमान समय में देशव्यापी लॉक डाउन के चलते यह लोग समान
बना भी नहीं पा रहे हैं, समान बिक्री भी नहीं हो रहा है ऐसी
स्थिति मैं अपने ऐसे शिल्पकार कुंभकार समाज जो स्वरोजगार से जुड़े हैं, उनका रोजगार बंद हो गया है फलत इन
लोगों के साथ आर्थिक समस्या उत्पन्न हो गया है इन लोगों को इस समस्या से उबारने के
लिए और फिर से बंद कार्य चालू कर अपने रोजगार से जुड़ सके और स्वाबलंबन बन सके इसी
निमित्त स्थानीय कुंभकार समाज के सम्मानित नेता बादल चंद्र पंडित को साथ लेकर
कुंभकार समाज के घर पहुंच कर उन्हें श्री मंडल ने पूर्ण आश्वासन दीया तथा अपने
घरों में चलाने वाले रोजगार को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए फिर से चालू करने का अनुरोध के साथ किसी भी तरह
की समस्या अपनी व्यवसाय को चालू करने के लिए आती है तो हम आप लोगों के साथ हैं ऐसा
आश्वासन दिया श्री मंडल ने यह भी कहा की आप अपना कार्य प्रारंभ करें हर प्रकार की
सहायता आप लोगों को दी जाएगी क्योंकि आप सभी समाज के धरोहर है आप लोगों को विचलित
नहीं होने दिया जाएगा इसके साथ साथ श्री मंडल ने समाज के लोगों को खाद्यान्न भी
उपलब्ध कराया श्री मंडल के सराहनीय कार्य
के लिए स्थानीय लोगों में श्री मंडल का काफी सराहना किया मौके पर प्रेम लाल सिंह
राजू पंडित रंजीत यादव सोमनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।
अरविंद
ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें