Jamtara News कोरोना को मात देने वाले दोनों मरीजो को विधायक ने गुलदस्ते देकर किया सम्मानित



ग्राम समाचार जामताड़ा
जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने उदलबनी स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल पहुंचकर जामताड़ा जिले के दोनों कोरोना मरीजों को फूल के गुलदस्ते देकर सम्मानित किया और उनके मनोबल को भी बढ़ाया। मौके पर विधायक ने कहा कि जिले के दोनों कोरोना मरीजों की चौथी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। किसी के साथ जामताड़ा फिलहाल कोरोना मुक्त हो गया है। डॉक्टरों की टीम एवं प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग से यह संभव हो पाया। विधायक ने कोविड-19 हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ दुर्गेश झा सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया। आगे विधायक ने कहा की स्वास्थ्यकर्मी ही नहीं बल्कि घरों में रहने वाले और सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों को अपनाने वाले सभी लोगों का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा ने कोरोना की महामारी पर नियंत्रण के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। मौके पर विधायक के साथ उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें