Jamtara News जामताड़ा के 2 मरीजों ने कोरोना को दी मात, जिला फिर लौट आया ग्रीन जॉन में



ग्राम समाचार जामताड़ा।
जामताड़ा के लिए राहत की खबर, जिले में मिले दोनों संक्रमित मरीज ने कोरोना को मात देकर जंग जीत ली है। दोनों मरीज का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। इस बात की पुष्टि कोविड-19 हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ दुर्गेश झा ने किया है। 2 दिन पूर्व ही दोनों मरीज की रिपोर्ट जांच के लिए धनबाद पीएमसीएच भेजा गया था जानकारी के अनुसार जिले में 26 अप्रैल को पहला मरीज कुंडहित प्रखंड के विक्रमपुर गांव में मिला था। वह पश्चिम बंगाल के जमुरिया से 9 अप्रैल को घर आया था और 10 अप्रैल को उसे सिंह वाहिनी हाई स्कूल में क्वॉरेंटाइन किया गया था। 10 को ही उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं दूसरा मरीज 29 अप्रैल को नाला क्वॉरेंटाइन सेंटर में मिला था। वह भी कोलकाता से बांका जा रहा था। इसी दौरान उसे नाला में ही क्वॉरेंटाइन किया गया था। 24 अप्रैल को उसका पहला सैंपल जांच के लिए जमशेदपुर भेजा गया था। जहां से इसका रिपोर्ट पॉजिटिव आया था। वही 2 दिन पूर्व कराए गए जांच में दोनों मरीज का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। दोनों मरीज फिलहाल उदल बनी स्थित कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें