ग्राम
समाचार जामताड़ा:
निरंतर
आज भारतीय जनता पार्टी हाईवे रिलीफ टीम द्वारा भोजन का वितरण किया गया। जिसमें
राहगीर और प्रवासी मजदूर जो उड़ीसा से चलकर पाकुड़ गोड्डा एवं हल्दिया जा रहे थे। समाजसेवी
राजेंद्र रावत ने कहा की नर सेवा नारायण सेवा है। मजदूर को विश्वकर्मा माना और
किसान को अन्नपूर्णा देवी के रूप में कहा इनके बिना विकास की कल्पना करना भी
मुश्किल है, इसीलिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा तत्पर रहती है। इनकी सेवा में इसी के
तहत भारतीय जनता पार्टी नगर कमेटी जामताड़ा हाईवे रिलीफ टीम के द्वारा राहगीर
मजदूरों एवं प्रवासी मजदूर को भोजन कराया गया बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष मोहन शर्मा
ने अपना वक्तव्य दिया और कहा भारतीय जनता पार्टी 365 दिन काम करने वाली पार्टी है एवं जामताड़ा नगर अध्यक्ष राजेश यादव ने
अपना वक्तव्य दिया और कहा की हाईवे रिलीफ टीम के सभी सदस्य जो निरंतर अपना योगदान
दे रहे हैं, उस सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि इतनी गर्मी इतनी उमस के बावजूद
सभी सदस्य एक्टिव होकर काम कर रहे हैं। मौके पर मुख्या रूप से चंडी चरण दे, कमलेश मंडल, अनुभूति झा आदि उपस्तिथ थे।
अरविंद
ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें