Jamtara News ग्राहक सेवा केंद्र में लाखों की चोरी


ग्राम समाचार जामताड़ा:
नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के नायाडीह में संचालित सीएसपी केंद्र में पिछले रात्रि में चोरों ने केंद्र के छप्पर उखाड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में सीएसपी संचालक गौतम मण्डल ने बताया कि मैं प्रतिदिन की तरह  शाम 7 बजे केंद्र को बंद करके घर चला गया। दूसरे दिन सुबह जब केंद्र पहुँचा तो वहाँ समान बिखरे पड़े थे। जब गौर किया तो पाया कि कमरे में उपयोग को रखे प्रिंटर मसीन, लैपटॉप,स्केनर,लॉकर में रखे 25,000 रुपए समेत अन्य कई समान चोर ले उड़े। कहा कि चोरी में लगभग 2,50,000 का कुल नुकसान हुआ। वहीँ चोरो ने घटना को अंजाम देने के लिए अल्बेस्ट्स तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। बता दें कि यह गांव  गोविंदपुर -साहिबगंज सड़क पर है और केंद्र भी मुख्य सड़क पर स्थित है। लॉक डाउन के कारण लोग की कमाई बंद हो गई है। इस क्षेत्र में भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है और सामने ईद भी आ चला है। इसीलिए क्षेत्र में और अधिक चोरियां होने की संभावना है। संचालक ने कहा कि एक तो लॉक डाउन के कारण काम ठप हो गया अब चोरो ने घटना को अंजाम देकर दुगुना दुःख दे दिया। सीएसपी संचालक ने नारायणपुर थाना को आवेदन देकर चोरी की सूचना दी है।
                                                       अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें