Jamtara News दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगे चापाकल खराब, ग्रामीणों ने मुखिया से की मरम्मत की मांग



ग्राम समाचार नारायणपुर:
नारायणपुर प्रखंड के घाँटीगढ़ के समीप दुर्गा मंदिर प्रांगण में लगे चापाकल डेढ़ महीने से खराब हालत में पड़ा हुआ है। जिससे में आने जाने वाले श्रद्धालुओं को ऐसे भिसन गर्मी में प्यासे ही वापस जाना पड़ रहा है। जिसको लेकर चापाकल को दुरुस्त करने की आवश्यकता है। घाँटीगढ़ के इस दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना हेतू प्रतिदिन आसपास के ग्रामीण दर्शनार्थके लिए पहुंचते है। जिस कारण श्रद्धालुओं और दुकानदारों को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर प्रांगण में लगे इस चापाकल के खराब हो जाने के कारण से गर्मी के इस भीषण दौर में बड़ी ही परेशानीयो का सामना करना पड़ता है। इस सम्बंध में राजपरिवार के सदस्य रंजीत कुमार सिंह , पंकज कुमार सिंह, राघवेंद्र नारायण सिंह, गुड्डू कुमार सिंह समेत ग्रामीण मोहन रजवार, गणेश रजवार आदि लोगों ने बताया कि मंदिर प्रांगण में चापाकल खराब हो जाने की वजह से काफी परेशानीया आ रही है। जिसे दुरुस्त कराने को लेकर पंचायत के मुखिया सुनीता मरांडी को सूचना दी गयी है। बावजूद इसके अब तक इसकी मरम्मति का कार्य शुरू नही किया गया है। हालांकि ग्रामीणों को कहा कि मुखिया फंड से इसे जल्द ही ठीक करवा दिए जाने की बात कही है।
अमरनाथ मिश्रा, ग्राम समाचार, नारायणपुर
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें