Jamtara News दिघारी पंचायत में लाभुको को कम राशन दे रहे है डीलर, ग्रामीणों ने की शिकायत



ग्राम समाचार जामताड़ा:
नारायणपुर प्रखंड के दीघारी पंचायत मुख्यालय गांव के अल्लाह रखा स्वयं सहायता समूह को आवंटित जनवितरण दुकान में काड धारियों को दो किलो चना दाल के जगह एक किलो चना दाल प्रति कार्ड वितरण किया जा रहा है। इससे आक्रोशित कार्ड धारियों ने जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को आवेदन देकर दुकानदार द्वारा बरते जा रहे और अनियमितता पर कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में कार्ड धारियों ने अंकित किया है कि अल्लाह रखा स्वयं सहायता समूह के डीलर प्रति यूनिट 5 किलो चावल की स्थान पर साढ़े 4 किलो राशन देता है। वही किरासन तेल में निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली करता है। वहीं मई माह का चावल वितरण कर जून माह को भी कार्ड में चढ़ा दिया है। वही कार्ड धारियों ने कहा कि जब हम डीलर को कम राशन देने की बात करते हैं तो वह लूटपाट केस में फंसाने की धमकी देता है। कार्ड धारियों ने जांच कर डीलर पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

क्या कहते हैं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी:

प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी त्रिपुरारी राय ने कहा कि अभी तक आवेदन नहीं मिला है, किसी ने टेलीफोन के माध्यम से सूचना दी है। अगर कम राशन देने की बात है तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
अरविंद ओझा, ग्राम समाचार, जामताड़ा
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें