ग्राम समाचार फतेहपुर:
फतेहपुर थाना क्षेत्र के अगैया सरमुंडी पंचायत के कालीपाथर हरिजन टोला मे राजन दास (30) अपने घर पर साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। सूचना पर शनिवार को पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर अंत्यपरीक्षण के लिए जामताड़ा भेजी। मृतक का पिता विपद दास ने बताया कि राजन शुक्रवार को ससुराल से आया था। उसकी पत्नी मायके मे गांव हमलाडीह खागा थाना देवघर जिला मे थी। ससुराल मे उसके साथ दुर्व्यवहार किया उससे वह काफी दुखी था। घर लोट कर उसने अपनी मां को सारा बात बताया, उसके बाद राजन ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्मा हत्या कर लिया।
मनोज कुमार मिश्र, ग्राम समाचार, फतेहपुर
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें