Mihijam News (Jamtara) ईद पर्व को लेकर मिहिजाम थाना में शांति समिति की बैठक अयोजित



ग्राम समाचार, मिहिजाम
ईद पर्व मनाने को लेकर शनिवार को मिहिजाम थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अयोजित की गई। बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकारी गाईडलाइन के अनुरूप त्योहार मनाने पर चर्चा की गई। बैठक में मुस्लिम समुदाय के लोगों से अनुरोध किया गया कि ईद के मौके पर सभी अपने अपने घरों में शारीरिक दूरी व कोरोना संक्रमण के गाइडलाइन के अनुरूप नमाज अदा करने की अपील की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि इस बार ईद के त्योहार में सरकारी गाईडलाइन के अनुरूप मनाते हुए कोरोना को हराना है। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। हमें पहले इस वायरस के निपटने की जरूरत है, इसके लिए जरूरी है कि हम गाईडलान का अनुश्रण करते हुए त्योहार मनाएं व एक दूसरे से गले मिलने से बचें यथासंभव सतर्कता, सुरक्षा, सावधानी व जागरूकता बरतने की गुजारिश की गई।
दिनेश कुमार रजक, ग्राम समाचार, मिहिजाम  
Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें