ग्राम समाचार, जामा (दुमका)। जिला कांग्रेस कमिटी दुमका के कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव को दर्जनों मास्क एवं सेनीटाइजर दिया गया। जिलाध्यक्ष सिंह ने बताया कि कोविड 19 के खतरों से बचने के लिये जिला और प्रखंड की कांग्रेस टीम द्वारा लगातार मास्क और सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है।
कांग्रेसियों द्वारा प्रदेश में फंसे दुमका जिले के विभिन्न प्रखंड के मजदूरों को वापस लाने और राहत सामग्री उपलब्ध कराने की पहल भी लगातार करते आ रही है।
कई वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से कांग्रेस मजदूरों के अन्य प्रदेशों में फंसे होने की सूचना एकत्रित कर उन तक राहत सामग्री नहीं पहुंचने की स्थिति में स्थानीय और राज्य प्रशासन के माध्यम से मदद पहुंचा रही है। मौके पर जिला सचिव महेश राम चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह, संजित सिंह, अरविंद कुमार और सुबोध पंडा मौजूद थे।
बीरबल यादव
ग्राम समाचार, दुमका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें