Good News: ब्रेकिंग न्यूज़ / सदर अस्पताल गोड्डा के महिला वार्ड में भर्ती मरीज का संदेहास्पद ट्रु नेट जांच रिपोर्ट सैंपल जांच में निकला निगेटिव- सिविल सर्जन, गोड्डा

ब्रेकिंग न्यूज़
ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 23.05.2020 को सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा के द्वारा जानकारी प्रदान की गई कि सदर अस्पताल गोड्डा के महिला वार्ड में भर्ती किए गए ट्रुनेट जांच के क्रम मे जो भी संदेहास्पद रिपोर्ट पाई गई थी भर्ती किए गए महिला के सैंपल के रिपोर्ट आ गई है।और वह निगेटिव पाई गई है।इस प्रकार से अभी तक गोड्डा जिले में कोई भी कोरोना के संक्रमित मरीज नहीं पाए गए हैं गोड्डा जिला कोरोना संक्रमण से मुक्त है।सोशल मीडिया एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सभी से अपील की जाती है कि आपके द्वारा भ्रामक खबर नहीं फैलाएं जाएं इससे लोगों में डर का माहौल पैदा होने की आशंका होती है। अधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही कोई खबर को सोशल मीडिया एवं प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचारित किए जाए अन्यथा आपके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा सकती है। गोड्डा सदर अस्पताल गोड्डा में कोई भी कोविड -19 के कंफर्म केस नहीं है। घबराने की जरूरत नहीं है आप लोग अपने घरों में रहें सुरक्षित रहें जिला प्रशासन का सहयोग करें।

     
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें