ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने एवं आम जनों के मदद के लिए पूरा देश सहयोग कर रहा है। ऐसे कितने उदाहरण देखने को मिल रहें हैं जब अपनी सीमाओं को लांघ कर अधिकारी, पदाधिकारी या फ़िर सामान्य व्यक्ति लोगों की मदद के लिए सामने आ रहे हैं। संकट की इस स्थिति में मानवता के कई क़िस्से उभरे हैं कई लोग अपनी परवाह किये बिना लगातार डटे हुए हैं।
महाराष्ट्र राज्य में काम करने वाले गोड्डा के 10 मज़दूर जो घर वापस आने की ललक लेकर लौट रहे थे वे सभी ट्रेन के माध्यम से झारखंड की राजधानी रांची पहुंच चुके थे। वे अब भी अपने गृह जिला गोड्डा से काफी दूर थे। लेकिन उनके उम्मीदों के सामने यह दूरी छोटी निकली और अंततः 22-05-2020 को सभी मजदूर सकुशल अपने गृह जिला गोड्डा लौट आये।
उपायुक्त किरण पासी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोड्डा के 10 मज़दूर जो महाराष्ट्र राज्य में काम कर रहे थे वे सभी ट्रेन के माध्यम से रांची पहुंचे थे। दुमका जिला प्रशासन द्वारा प्रवासी मजदूरों के लिए जो बस रांची भेजा गया था उस बस में सवार होकर ये मजदूर दुमका जिला तक पहुंच गये।
दुमका जिला पहुंचने के बाद जिला प्रशासन दुमका द्वारा इसकी जानकारी गोड्डा जिला प्रशासन को दी गई। मामले की जानकरी प्राप्त होते ही गोड्डा जिला प्रशासन ने इस संबंध में त्वरित कार्यवाई की एवं गोड्डा जिला से मजदूरों के लिए बस रवाना किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन गोड्डा ने दुमका जिला प्रशासन से संपर्क स्थापित कर उन्हें घर वापस लाने का जिम्मा अपने हाथों में ले लिया तथा प्रवासी मजदूरों को सकुशल वापस लाने के लिए जिले के दंडाधिकारी वह पुलिस बल प्रतिनियुक्त किया गया। इनकी देखरेख में सभी प्रवासी मजदूरों को सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए 22-05-2020 को गोड्डा जिला लाया गया। गोड्डा कॉलेज गोड्डा में मेडिकल टीम के द्वारा सभी प्रवासी मजदूरों का जांच व स्क्रीनिंग कर उन्हें होम कोरेंटिंन में भेजा गया।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें