ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के सभी 09 प्रखंडों के 198 पंचायतों में 387 मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत 7034 असहाय एवम् बेसहारा, 10942 अतिगरीब,1502 दिव्यांग/ वृद्ध कुल मिलाकर 19478 लाभुकों को निशुल्क दोपहर का भोजन खिलाया गया। जिसमें 10968 महिला और 8510 पुरुष शामिल है। इससे 917 गांवों के लाभुक लाभान्वित हो रहे है। कोविड -19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में समाज के बेसहारा, असहाय, विधवा, मज़दूर, वृद्ध, जरूरतममंद, दिव्यांग एंव अति गरीब लोगों कों दो वक्त के खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए जेएसएलपीएस के सखी मंडल दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है, जो की काफी प्रशंसनीय है। साथ ही, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है, खाने से पहले तथा खाने के बाद सभी को साबुन एवम् हैंडवाश से हाथ धुलवाया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल के दीदी द्वारा मास्क का भी निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दीदी किचन के सफल संचालन हेतु इन सखी मंडल के दीदियों को जेएसएलपीएस के जिला एवम् प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की और से हरसंभव सहयोग एवम् मार्गदर्शन किया जा रहा है।
GoddaNews: देशव्यापी लाॅकडाउन में मुख्यमंत्री दीदी किचन संचालन में समुह की दीदियां सक्रिय भूमिका निभा रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे
ग्राम समाचार गोड्डा,ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा जिला के सभी 09 प्रखंडों के 198 पंचायतों में 387 मुख्यमंत्री दीदी किचन के तहत 7034 असहाय एवम् बेसहारा, 10942 अतिगरीब,1502 दिव्यांग/ वृद्ध कुल मिलाकर 19478 लाभुकों को निशुल्क दोपहर का भोजन खिलाया गया। जिसमें 10968 महिला और 8510 पुरुष शामिल है। इससे 917 गांवों के लाभुक लाभान्वित हो रहे है। कोविड -19 वैश्विक महामारी आपदा की इस घड़ी में समाज के बेसहारा, असहाय, विधवा, मज़दूर, वृद्ध, जरूरतममंद, दिव्यांग एंव अति गरीब लोगों कों दो वक्त के खाने की दिक्कत न हो, इसके लिए जेएसएलपीएस के सखी मंडल दीदियों के द्वारा सक्रिय भूमिका निभाया जा रहा है, जो की काफी प्रशंसनीय है। साथ ही, सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखा जा रहा है, खाने से पहले तथा खाने के बाद सभी को साबुन एवम् हैंडवाश से हाथ धुलवाया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग से सखी मंडल के दीदी द्वारा मास्क का भी निर्माण भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री दीदी किचन के सफल संचालन हेतु इन सखी मंडल के दीदियों को जेएसएलपीएस के जिला एवम् प्रखंड स्तरीय सभी कर्मियों की और से हरसंभव सहयोग एवम् मार्गदर्शन किया जा रहा है।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें