ग्राम समाचार,गोड्डा:- उपायुक्त गोड्डा किरण पासी के द्वारा जानकारी दी गई कि पोड़ैयाहाट प्रखंड के लत्ता गांव का व्यक्ति जो पश्चिम बंगाल से आया था| उसे पहले क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था। उसका सैंपल जांच के लिए पीएमसीएच धनबाद भेजा गया था|बीती रात उसका रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया था|उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उसकी स्थिति स्थिर है।
बंगाल से आने के बाद व्यक्ति अपने घर गया था इस कारण एहतियात के तौर पर लता गांव में वह किस किस से मिला उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। गांव को पूरी तरह सील किया जा रहा है। दंडाधिकारियों एवम् पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले वासियों से आग्रह है कि घबराए नहीं बल्कि सतर्कता बरतें। अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले। जिला प्रशासन का सहयोग करें।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें