ग्राम समाचार गोड्डाः- शुक्रवार 1 मई को पथरगामा प्रखंड अंतर्गत राजकीयकृत मध्य विद्यालय बालक पथरगामा में चल रहे दाल भात केंद्र संचालक ओम नमः शिवाय स्वयं सहायता समूह को अनियमितता के आरोप में जिला आपूर्ति पदाधिकारी नें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया है।जिला आपूर्ति द्वारा प्रेषित आदेश के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी पथरगामा बासुदेव प्रसाद द्वारा प्रेषित जांच प्रतिवेदन भेजा गया था जिसमें निम्न आरोप दर्ज था। दाल भात केंद्र संचालक समूह ओम नमः शिवाय के द्वारा कम लोगों को भोजन कराया जाता है और पंजी पर 180-190 लोगों की प्रविष्टि की जाती है।समूह के द्वारा अच्छा भोजन भी नहीं खिलाया जाता है।प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा निगरानी रखने हेतु चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया गया था।प्रखंड विकास पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आलोक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने पाया कि कोरोना वायरस लॉकडाउन की स्थिति में महत्वपूर्ण योजनाओं के संचालन में लापरवाही बरतना इकरारनामा के शर्तों का उल्लंघन है।लॉक डाउन में आम जनता को भोजन की समस्या ना हो इसके लिए दाल-भात केंद्र का संचालन सुचारू रूप से चलना आवश्यक है।फलतः ओम नमः शिवाय स्वयं सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए दिशा महिला मंडल पथरगामा को दाल-भात केंद्र संचालन करने का आदेश निर्गत किया गया।
Godda News: पथरगामा के दाल-भात केन्द्र संचालक ओम् नमः शिवाय एसएचजी ग्रुप कार्यमुक्त- उपायुक्त गोड्डा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें