फोन से रिम्स के डॉक्टरों से बात करते विधायक।
ग्राम समाचार जामताड़ा।
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की तबीयत अचानक बिगड़ गई डॉक्टर ने बताया कि दीपक प्रकाश को सीवियर हार्ट अटैक आया है ।बता दें कि उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है, डॉक्टर्स ने उन्हें रिम्स के क्रिटिकल केयर यूनिट पर रखा है। जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने रिम्स निदेशक से दीपक प्रकाश की स्वास्थ्य की जानकारी ली।बताया गया है । स्थिति नाजुक है । विधायक डॉ इरफान अंसारी ने बताया कि आदरणीय दीपक प्रकाश भले ही विरोधी पार्टी के नेता हैं लेकिन वे व्यक्तिगत अच्छे इंसान के साथ साथ अच्छे नेता भी है और हमारे अभिभावक भी हैं ।समय-समय पर हमें दिशा निर्देश भी देते हैं । जल्द से जल्द वे स्वस्थ लाभ मिले और हम सब के बीच आए यही कामना मैं ईश्वर से करता हूं।आगे कहा कि डॉक्टर होने के नाते मैं रिम्स जाऊंगा और इलाज में मदद करूंगा ।बता दें की दीपक प्रकाश बीजेपी की तरफ से राज्यसभा के उम्मीदवार भी हैं।
उदय किशोर, ग्राम समाचार, जामताड़ा

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें