ग्राम समाचार,गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 09.05.2020 को गोड्डा जिला नेटबॉल संघ की ओर से अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा सह जिला खेल पदाधिकारी गोड्डा संजय पीएम कुजूर के निदेशानुसार कोरोना वायरस में जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री प्रदान की जा रही है।यह सुविधा उन जरूरतमंद व्यक्तियों को दी जा रही है जो असहाय दिव्यांग या जिनके पास राशन कार्ड नहीं बन पाया है ,उन लोगों को गोड्डा जिला नेटबॉल संघ की ओर से राहत सामग्री पहुंचाया गया।आज जिनकी सूची एवं विवरण अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा को राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा एवं कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गांधी सचिव गुंजन कुमार झा के द्वारा सूची सौंपी गई।अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा श्री संजय पीएम कुजूर के द्वारा बताया गया कि जिला नेटबॉल संघ ने कोरोना वायरस इस जंग मे गरीब एवं असहाय पीड़ित लोगों की मदद कर गोडडा जिला नेटबॉल संघ का अहम योगदान दिया है। गोड्डा जिला नेटबॉल संघ की ओर से लगभग 200 घरों की सूची सौंपी गई है जिसमें विभिन्न प्रखंडों जैसे ठाकुरगंगटी , सुंदरपहाड़ी, मेहरमा पोड़ैयाहाट ,महागामा , बसंतराय,पथरगामा, गोड्डा प्रखंड के कई ग्रामीण क्षेत्र शामिल है। उन सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में राहत सामग्री इनके द्वारा पहुंचाया गया है ।राहत सामग्री गोड्डा जिला नेटबॉल संघ की ओर से पहुंचाया गया था । मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार गांधी, सचिव गुंजन कुमार झा ,राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा कुमारी मौजूद थे।
Home
Godda
Jharkhand
Pathargama
Godda News: अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार जिला नेट बाॅल संघ ने जरुरतमंदों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें